इनके कब्जे से यह हुआ बरामद
मौके से दोनों शातिर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अपने नाम सोनू उर्फ भातू निवासी आंबेडकर कालोनी नई दिल्ली और गोविंद उर्फ पप्पू निवासी श्यामपुर भटपुरा बेवर बताया। उनके कब्जे से 11 एटीएम कार्ड, 11 हजार की नकदी, दो बैंक आईडी और दो मोबाइल बरामद हुए।
तीन अन्य साथियों के बताए नाम
एसपी ने बताया कि पकड़े गए ठग गैंग में पांच लोग हैं। दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीन के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी हैं। पुलिस उनकी भी तेजी के साथ तलाश कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
इन जिलों में वारदात को देते अंजाम
एटीएम पर कैश निकालने आने वाले लोगों के कार्ड को बेहद शातिराना ढंग से बदलने के बाद गैंग के सदस्य अन्य एटीएम सेंटर पर जाकर कैश निकाल लेते हैं। पूछताछ में पता चला कि शातिरों ने उत्तराखंड, गुडग़ांव, नोएडा, कानपुर आदि स्थानों पर वारदात अंजाम देते हैं। यह लोग एटीएम के आसपास ही मौजूद रहते हुए, पूछने पर खुद को बैंक का कर्मचारी बताते थे।