फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मक्का के खेत में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन

Sat, 01 Jul 2023 04:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में मक्का के खेत में हलचल हो रही थी। सूचना पर सुबह सुबह पुलिस पहुंच गई। दृश्य देखकर पुलिस टीम के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
Mainpuri News: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक मक्का के खेत में अवैध असलहा बनाए जा रहे थे। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर एक कारीगर को गिरफ्तार किया है। मौके से एक देसी राइफल, रिवाल्वर, दो बने तमंचा, अधबने व उपकरण आदि बरामद हुए। एसपी ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगदपुर में अवैध असलहा बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली प्रदीप सेंगर ने टीम के साथ शुक्रवार की सुबह गांव अंगदपुर के पास एक मक्का के खेत में घेराबंदी कर टीम के साथ दबिश दी। मौके से अवैध असलहा बना रहे एक कारीगर को गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने पर कारीगर ने अपना नाम मंगल सिंह निवासी गांव अंगदपुर बताया। पुलिस को मौके से एक देसी रिवाल्वर, एक राइफल, दो बने 315 बोर के तमंचा, एक पोनिया, दो अधबने तमंचा, कारतूस आदि उपकरण बरामद हुए। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें