फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पत्नी पर तान दिया तमंचा, दरवाजा बंद कर बचाई जान

Fri, 27 Feb 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दौलत में ससुरालीजन महिला को प्रताड़ित कर रहे हैं, बुधवार रात को पति ने तमंचा तान दिया, महिला ने दरवाजा बंद कर जान बचाई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगला दौलत निवासी ज्योति ने बताया कि पति अजय और सास अनार देवी आए दिन गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटते हैं। 20 फरवरी की शाम को पति व सास ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद बुधवार को पति अपने साथ गांव के रहने वाले राम गोपाल को साथ लेकर आया। पति ने गाली-गलौज करते हुए उन पर तमंचा तान दिया। पति जब तक फायर करता, वह भाग कर कमरे में चली गईं और दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस को दी, कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें