फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात में गिनाई केंद्र की योजनाएं

Fri, 06 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मन की बात में गिनाई केंद्र की योजनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिलाओं से मन की बात की। लाइव प्रसारण के दौरान केंद्र की योजनाएं गिनाईं। हालांकि जिले में की किसी भी महिला को कार्यक्रम में सवाल पूछने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


शुक्रवार को मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में माधव गेस्ट हाउस तथा भोगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव अरमसराय में लाइव प्रसारण के जरिये केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लाइव प्रसारण के जरिये महिलाओं से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा उज्जवला कनेक्शन का सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को ही मिला है। महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार संकल्पित है। भाजपा उत्तर प्रदेश में भी सरकार बनाने जा रही है। नोटबंदी का सबसे ज्यादा लाभ आगे आनेे वाले दिनों में आम आदमी को ही होगा। माधव गेस्ट हाउस में बीना श्रीवास्तव, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, पूनम मिश्रा, राजकुमारी, सुमन पालीवाल, कमलेश राठौर, सीमा चौहान, राजकुमारी सक्सेना, सरस्वती राठौर, सुनीता तिवारी, साधना आदि महिलाएं मौजूद थीें। भोगांव विधानसभा के अरमसराय में हुए कार्यक्रम में ममता राजपूत आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें