फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

Sun, 09 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
गांवों में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सफाई अभियान को बढ़ावा देने के लिए देहात में भी सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। सफाईकर्मी देहात में काम करने के बजाए अन्य कामों में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने के बाद भी सफाईकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिले में स्वच्छ भारत मिशन अभियान देहात में कारगर साबित होते नजर नहीं आ रहा है। देहात में तैनात सफाई कर्मचारी नियमित सफाई करने नहीं पहुंच रहे हैं। आए दिन ग्रामीण मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों से गांव में सफाई कर्मियों के न आने की शिकायतें भी कर रहे हैं। देहात में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। चेतावनी देने का अनुपस्थित सफाई कर्मियों पर कोई असर नहीं हुआ है। आरोप है कि देहात के सफाई कर्मियों की राजनैतिक पहुंच ही अभियान की सार्थकता को समाप्त करती जा रही है।

725 सफाई कर्मियों की है तैनाती
मैनपुरी (ब्यूरो)। जिले में 560 ग्राम सभाएं हैं, जबकि 850 राजस्व ग्राम हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देहात क्षेत्र में 725 सफाई कर्मियों की तैनाती है। एक सफाई कर्मी को विभाग द्वारा 19880 रुपया मासिक वेतन दिया जाता है। इस तरह देहात के सफाईकर्मियों के वेतन पर हर माह एक करोड़ 44 लाख 13 हजार रुपया सरकार खर्च करती है।
विज्ञापन


देहात में तैनात सफाई कर्मियों को नियमित रुप से तैनाती स्थल पर पहुंचकर सफाई कर्मियों को सफाई करने के निर्देश हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित सफाई कर्मियों की जांच कराई जाती है। दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाती है। वर्तमान में कोई भी सफाईकर्मी निलंबित नहीं है।
विज्ञापन

                                                  नरेश चंद्र,
                                                 डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें