बाइक रैली से बताईं भाजपा की उपलब्धियां
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रचार रविवार को बाइक रैली से किया। ग्रामीणों से कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है।
विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र में बाइक रैली के दूसरे दिन रैली का नेतृत्व कर रहे सुनील वर्मा ग्रामीणों से नुक्कड़ सभाओं में कहा कि भाजपा के दो वर्षों के कार्यकाल में जनहितकारी योजनाओं को लागू किया गया है। आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर मारा है। देश की सेना का हौसला बुलंद है।
बाइक रैली डायट से शुरू होकर भोगांव के बीच बाजार से होती हुई बेवर क्षेत्र में जीटी रोड स्थित करपिया आश्रम होते हुए जोगा, पुरैया, नवीगंज पहुंची। नवीगंज में सभा के बाद बाइक रैली मुडई, तिलियानी, चिरावर, जासमई, नगला पांडेय, अहमलपुर, होती हुई बेवर पहुंचकर समाप्त हुई। बाइक रैली में धर्मेंद्र सिंह, तन्नू तिवारी, विजय बहादुर कश्यप, रिंकू श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अजय राजपूत, राकेश कठेरिया, सुभाष वर्मा, आशाराम राजपूत आदि मौजूद थे।