बेवर में सोमवार की रात इनकमिंग नंबर एक वीसीवी में फाल्ट के चलते बिजली गुल गई। काफी मशक्कत के बाद सुबह 9:30 बजे देहात से लाइन जोड़ने पर आधे कस्बा को ही आपूर्ति मिल सकी। शेष आधा कस्बा मंगलवार शाम तक बिजली का इंतजार करता रहा।
बेवर में आए दिन बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। सोमवार को रात करीब नौ बजे बिजलीघर में लगी इनकमिंग नंबर एक वीसीवी में अचानक फाल्ट हो गया। इससे पूरी रात में नगर में बिजली सप्लाई बंद रही। सुबह साढे़ नौ बजे फाल्ट ठीक न हो पाने पर कर्मचारियों ने बेवर देहात से नगर को सप्लाई दी। इसके बाद भी नगर में जर्जर केबलों में फाल्ट के चलते अस्पताल तिराहा, जीटी रोड बाईपास, मध्य, फर्रुखाबाद रोड, बसस्टैंड, ईदगाह रोड, ब्रह्मनान समेत कई जगह की बिजली नही आई। देर शाम तक कर्मचारी फाल्ट को ठीक करते रहे।
फ़ोटो
सीयूजी नंबर रहता है बंद
बेवर। बिजलीघर में सीयूजी नंबर बंद रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।