फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की परीक्षा में अव्यवस्थाएं रही हावी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को कक्षा एक से कक्षा पांच तक और कक्षा छह और आठ तक की प्रथम सत्र की परीक्षाएं हुईं। परीक्षा की तिथि की विभाग द्वारा शिक्षकों को पूर्व में जानकारी नहीं दी गई। जिसके चलते शहर और ब्लाकों के कुछ विद्यालयों में तो परीक्षा ही नहीं हो सकी। वहीं कई परिषदीय विद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाएं दुकानों से मंगवाकर परीक्षा कराई गई। परीक्षा की जानकारी होने पर शिक्षकों ने आनन-फानन में प्रश्नपत्र तैयार किए। जिले के 1506 प्राथमिक और 548 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.80 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इस संबंध में जब बीएसए हरिकेश यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।  
विज्ञापन


दृश्य एक
नगर अवध नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा की जानकारी अचानक समाचार पत्र के माध्यम से हुई। इसके चलते पहली पाली में वहां परीक्षा नहीं हो सकी। वहीं प्रधानाध्यापिका द्वारा परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के बाद दूसरी पाली में हिंदी का प्रश्नपत्र हुआ। जबकि यह प्रश्नपत्र पहली पाली में ही होना था।  

दृश्य दो
प्राथमिक विद्यालय नगरिया पर भी पहली पाली में सुबह 9:30 बजे बच्चे परीक्षा देने की बजाए पढ़ रहे थे। प्रधानाध्यापक का कहना था कि परीक्षा की जानकारी अचानक हुई इसके चलते उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं हो सकी। इसलिए परीक्षा नहीं कराई गई।
विज्ञापन


दृश्य तीन
प्राथमिक विद्यालय पुरोहिताना में भी बच्चों से सिर्फ मौखिक परीक्षा ही कराई गई। लिखित परीक्षा इस केंद्र पर भी नहीं हुई। मौखिक परीक्षा के बाद बच्चों को कक्षा में पढ़ाया गया।

दृश्य चार
प्राथमिक विद्यालय चौथियाना पर भी पहले दिन परीक्षा नहीं हो सकी। यहां बच्चो को परीक्षा के समय शिक्षक पढ़ाते मिले। शिक्षकों का कहना था कि परीक्षा विभाग को पहले से अवगत कराना चाहिए। वह समाचार पत्र के माध्यम पता चला। परीक्षा सामग्री न होने के चलते परीक्षा नहीं हुई।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें