फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से पानी को तरसे कांशीराम कालोनी के लोग

Sun, 21 Aug 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगला कीरत स्थित कांशीराम कालोनी प्रथम में लगे ट्यूबवेल के कमरे में पानी का रिसाव होने से जमीन धंस गई। इससे सबमर्सिबल की बोरिंग फेल हो गई। इसके कारण कालोनी में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा हैं। रविवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर पालिका से ट्यूबवेल में लगी बोरिंग सही कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


नगला कीरत स्थित कांशीराम कालोनी में लगे ट्यूबवेल पर सबमर्सिबल की बोरिंग से कर्मचारियों और अधिकारियाें की लापरवाही से पानी गिरता रहता था। इसके चलते तीन दिन पहले जमीन धंस गई। जिससे सबमर्सिबल की बोरिंग फेल हो गई। इसके चलते पूरी कालोनी को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कहने के बाद भी पालिका द्वारा बोरिंग सहीं नहीं कराई गई है। इससे वह लोग पानी को तरस रहे हैं। स्थानीय निवासी राजू, रामप्रकाश, राहुल, राजकुमार, मुन्ना खां, गुड्डी, उमेश दुबे, रविंद्र, राधेश, पुरुषोत्तम आदि ने प्रदर्शन कर पालिका से सबमर्सिबल की बोरिंग सही कराने की मांग की है। वहीं चेयरमैन साधना गुप्ता का कहना है कि प्रतिदिन पानी का टैंकर पहुंचाया जा रहा है। ताकि लोगाें को कोई परेशानी न हो। साथ ही बोरिंग भी जल्दी ही सही करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें