फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने किया हंगामा

Mon, 08 May 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फाल्ट और मैन सप्लाई बाधित के नाम पर हर रोज बिजली कटौती की जा रही है। इससे नाराज लोगों ने रविवार को उपकेंद्र पर जमकर हंगामा काटा था। सूचना पर पहुंचे विधायक ने अधिकारियों को समस्याओं को निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रविवार को करीब दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को लोगों ने बताया संविदा पर तैनात लाइनमेन पूरी मनमानी से काम करते हैं। बेवर, कुसमरा लाइन को सेपरेट किया जाए जो गढ़िया से अलग हो। कार्यदायी संस्था से प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाया जाए। नगर में जर्जर केबलों को अतिशीघ्र बदलवाया जाए। मोटा रोड पर कम सप्लाई मिलने की समस्या है। बेवर देहात के कुछ गांव अरम फीडर से जोड़ें जाए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राकेश कुमार, एक्सईन पी प्रभाकर, एसडीओ मनोज राय, जेई रवि शंकर ने शीघ्र ही समस्याओं को निपटाने का आश्वासन दिया। वहीं चेयरमैन सरित कान्त भाटिया ने नगर में बिजली अव्यवस्था ठीक कराने को लेकर एक पत्र जिलाधिकारी को दिया गया ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें