भोगांव। यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की स्मार्ट मीटर योजना अब उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गई है। पहले तो निर्धारित तिथि से पहले ही उपभोक्ताओं के घरों की बिजली काट दी गई। बकाया बिल जमा और रिचार्ज करने के बाद भी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि एक तरफ घरेलू गैस की मारामारी मची हुई है। दूसरी ओर उपभोक्ताओं के कनेक्शन विभाग ने काट दिए हैं। कई उपभोक्ताओं ने रुपये जमा कर दिए। भुगतान होने के बाद भी स्मार्ट मीटर रिचार्ज या रीकनेक्ट नहीं हो रहा है। रविवार होने के कारण पूरे दिन उपभोक्ता परेशान रहे। उपखंड अधिकारी महेश प्रभाकर का कहना है कि 13 मार्च से जीरो बैलेंस अभियान के तहत बकायेदारों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की जा रही है। बकाया जमा होते ही कनेक्शन बहाल किए जा रहे हैं।