फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

Sun, 13 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बेवर बहन के घर जा रहे एटा के थाना मलावन निवासी युवक की लाश रविवार सुबह जीटी रोड किनारे खेत में पेड़ पर लटकती मिली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक की जेब में मिले कागजात के आधार पर परिवारीजनों को सूचना दी। मृतक के पिता ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव महादेवा के समीप ग्रामीणों ने एक युवक का शव खेत में पेड़ से लटकता देखने के बाद थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का उतरवाने के बाद तलाशी ली। कागजात में ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मृतक की पहचान एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुरांव निवासी टिल्लू दीक्षित (35) के रूप में हुई। जेब में मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी। करीब एक घंटा बाद वहां पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि मृतक वाहन चालक था। वह अविवाहित था, शनिवार को वह बेवर थाना क्षेत्र निवासी अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकला था। वहीं पेड़ पर लटकी लाश के पैर जमीन पर टिके होने पर संदेह जाहिर करते हुए पिता नरेश दीक्षित ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष का कहना था कि प्रथमदृष्टता मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें