फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वादा पूरा करने में हांफी रोडवेज, बसों की कमी से बस स्टैंड पर जूझती रहीं बहनें; यात्री हुए परेशान

Wed, 30 Aug 2023 06:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में वादा पूरा करने में रोडवेज हांफ गई। बसों की कमी से बस स्टैंड पर बहनें जूझती रहीं। यात्री गंतव्य स्थान को जाने के लिए परेशान होते रहे। 
विज्ञापन
मैनपुरी में रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रक्षाबंधन पर रोडवेज प्रशासन बहनों को किए गए वादों को पूरा नहीं कर सका। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही घरों से निकली बहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरे जिलों के नौकरी करने वाले लोग जब परिवार के साथ घर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे तो उनको बसों की कमी से जूझना पड़ा। 

विज्ञापन


यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या बहुत कम रही। गंतव्य तक जाने के लिए यात्री परेशान हुए। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अधिकांश महिलाएं और परिवार के साथ लोग बुधवार को ही घरों से निकले। रोडवेज की बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बस स्टैंड पर बस के पहुंचते ही उसमें बैठने के लिए यात्रियों में मारामारी रही। यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। आलम यह था कि जैसे ही कोई बस स्टैंड पर आती थी वैसे ही यात्रियों का रेला उस पर टूट पड़ता था। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के रोडवेज के दावे हवा में उड़ते नजर आए।

बाहर से निकलीं अधिकांश बसें

दूसरे डिपो की बसें सवारियां अधिक होने के कारण बाईपास से होकर ही निकल गईं। दूसरे डिपो की बसों के बस स्टैंड पर नहीं पहुंचने से परेशानी और भी बढ़ गई। बसों में बैठने के लिए लोग ईशन नदी पुल, भांवत चौराहा पर बसों का काफी देर तक इंतजार करते रहे।

मैनपुरी में रक्षाबंधन पर रोडवेज बस का इंतजार करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मार्ग पर रोडवेज का रहा जोर

दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। रोडवेज ने दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई। रोडवेज ने 35 बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया। जबकि आगरा, इटावा और फर्रुखाबाद मार्ग पर बसों के फेरे जरूर बढ़ाए, लेकिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रेन में भी रही भीड़

मैनपुरी से शिकोहाबाद और फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन में सुबह और शाम को यात्रियों की भीड़ रही। बसों की संख्या कम होने के कारण अधिकांश लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। यात्रियों की संख्या अधिक हो जाने के कारण ट्रेन में यात्रा करने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्री बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

डग्गामार चालकों ने भी काटी चांदी

त्योहार पर रोडवेज बसों की किल्लत की वजह से डग्गेमार वाहन चालकों ने भी जमकर चांदी काटी। उन्होंने यात्रियों से कुछ ही दूरी के लिए भी मनमाना किराया वसूल किया।

दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण परेशानी हुई होगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए व्यवस्था की गई है। -संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें