फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता का नाम गलत तो अंकों के योग में त्रुटि

Wed, 22 Jun 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
जालंधर के सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंस की ओर से बीएसई जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डिग्री कोर्स शुरू होने के दौरान मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर की अंकतालिकाओं में माता-पिता तो कहीं छात्र के नाम में गलतियां हैं। इतना ही नहीं किसी-किसी अंकतालिका में तो छात्र के सभी विषयों के अंक तक गलत लिखे हैं उनका पूर्ण योग नहीं चढ़ा है। छात्र-छात्राएं अंकतालिकाएं सही कराने को कालेजों के चक्कर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद से भेजी गई हाईस्कूल और इंटर उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की अंकतालिकाओं में दस फीसदी से अधिक ऐसी हैं। जिनमें गलतियां हैं। सबसे ज्यादा कमी छात्रों के माता पिता के नाम में है साथ ही कई अंकतालिकाआें में छात्रों के विषयों के अंक तो चढ़े हैं लेकिन सभी अंकों का योग नहीं लिखा। यहीं गलतियां प्रवेश पत्र में भी आईं थीं। कालेजों ने त्रुटियां सुधारने के लिए बोर्ड को आवेदन पत्र भी भेजे थे लेकिन बोर्ड ने कोई संशोधन नहीं किया। 
प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसी स्थिति में अगली कक्षा में प्रवेश लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छात्र रोहित का कहना है कि उसके पिता का नाम राकेश कुमार है। जबकि हाईस्कूल की मार्कशीट में उसके पिता का नाम राकेश लिखकर आया है। नाम सही कराने के लिए वह डीआईओएस कार्यालय गए थे। उन्हें कह दिया गया कि कालेज के जरिए गलती सही करा दी जाएगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल की छात्रा सीमा, अंशु, उर्मिला का कहना है कि हाईस्कूल की अंकतालिकाओं में उनके सभी विषयों के अलग-अलग नंबर चढ़े हैं, लेकिन सभी विषयों का अंकों का पूर्ण योग नहीं चढ़ा है। पूर्ण योग के स्थान पर अनुपस्थिति लगी हुई है। इससे उसे 11वें में एडमिशन लेने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसी शिकायत किसी एक की नहीं है बल्कि कई स्कूलों के करीब दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं की है। 

जिन परीक्षार्थियों की अंकतालिकाआें में त्रुटियां हुई हैं। उन्हें ठीक कराने के लिए बोर्ड कार्यालय भेजा जाएगा। त्रुटि पूर्ण अंकतालिकाओं को कालेज के प्रधानाचार्य बोर्ड से संशोधन कराने कोभेजें। यह जिम्मेदारी कालेजों की है।
विज्ञापन

- आरपी यादव, डीआईओएस 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें