फोटो 21 शहर के करहल रोड स्थित दुकान पर सजे पंचांग। संवाद
मैनपुरी। नए साल की शुरुआत के साथ ही बाजार में कैलेंडर और पंचांग की मांग बढ़ी गई है। ग्राहकों की ओर से नए कैलेंडर और पंचांग खरीदने से इसका कारोबार बढ़ गया है। बाजार में डायरी और पेन की भी मांग हो रही है। खरीदारी में इजाफा होने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
शहर के कचहरी रोड, सिटी पोस्ट ऑफिस, स्टेशन रोड, करहल रोड आदि बाजारों में स्थित स्टेशनरी की दुकानों पर कैलेंडर और पंचांग सजे हुए हैं। नए साल के साथ ही लोगों ने कैलेंडर और पंचांग की खरीदारी शुरू कर दी है। दुकानों अलग-अलग नामों से पंचांग उपलब्ध हैं, ग्राहक अपनी पसंद के पंचांग की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार जनवरी माह के खत्म होते-होते अच्छे कारोबार की उम्मीद हैं। वहीं, प्रिटिंस प्रेस पर डायरी और पेन छपवाने के ऑर्डर भी मिल रहे हैं।
शहर के करहल रोड स्थित स्टेशनरी विक्रेता विनय प्रकाश ने बताया कि बाजारों में अलग-अलग नामों के पंचांग उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद के कैलेंडर और पंचांग की खरीदारी कर रहे है। उन्होंने बताया कि बाजार में कैलेंडर 10 रुपये से लेकर 120 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं, पंचांग 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक में मिल रहे हैं। दुकानदार के अनुसार डायरी 50 रुपये से 350 रुपये में उपलब्ध हैं।