फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पल्लेदार की मौत, वह मजदूरी करने के बाद शाम को घर लौट रहा था

Sat, 14 Oct 2023 05:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पल्लेदार की मौत हो गई। वह मजदूरी करने के बाद शाम को घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की शाम साइकिल सवार पल्लेदार को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पल्लेदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहा था। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन


एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला शीशिया गांव निवासी जगमोहन उर्फ राजेश (58) शहर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर पल्लेदारी का काम करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम को जगमोहन साइकिल से गांव वापस लौट रहे थे। शाम करीब 8 बजे खरपरी बंबा के पास किसी वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: सीसीटीवी ने पकड़वाए अधिवक्ता के घर से पिस्टल और जेवर चुराने वाले, आरोपी निकले सगे भाई
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन ओर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें