फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनें दो घंटे तक हो रही लेट

Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
फतेहपुर में रेलवे स्टेशन पर हेडलाइट जलाकर आती ट्रेन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 जिले से होकर गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनें आम तौर पर एक से दो घंटे लेट चल रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना शिकोहाबाद और फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के दो घंटे तथा कालिंद्री एक्सप्रेस सहित साप्ताहिक आनंद विहार एक्सप्रेस के तीन से चार घंटे लेट होने से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन


जिले से होकर रोजाना दो पैसेंजर ट्रेन सुबह और शाम को शिकोहाबाद तथा फर्रुखाबाद के लिए जाती हैं। यह ट्रेनें अक्सर एक से दो घंटे लेट ही चलती हैं। जिससे यात्री परेशान होते हैं। यात्री अब्दुल रशीद, पवन कुमार, चंदन सिंह नौकरी करते हैं। वह इन ट्रेनों से ही यात्रा करते हैं। ट्रेन आए दिन लेट होने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही व्यापार के सिलसिले में भी जाने वाले व्यापारियों को परेशानी होती है। व्यापारी सिंकदर वारसी, मुन्ना खां, शहनवाज का कहना है कि ट्रेन लेट होने से व्यापार पर असर पड़ता है। वहीं जिले से होकर रात को रोजाना दिल्ली जाने वाली और सुबह के समय दिल्ली से आने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस भी दो से तीन घंटे लेट हो जाती है। कालिंद्री एक्सप्रेस से दिल्ली इलाज तथा व्यापार के लिए जाने वाले लोग परेशान होते हैं। सतीश वर्मा तथा पवन गुप्ता इलाज के लिए दिल्ली इसी ट्रेन से जाते हैें। उनका कहना है कि सुबह पांच बजे दिल्ली पहुंचने वाली यह ट्रेन सुबह आठ बजे तक पहुंचती है यही हालत साप्ताहिक आनंद विहार एक्सप्रेस की भी है। सायं छह बजे दिल्ली पहुंचने वाली यह ट्रेन रात नौ और 10 बजे तक ही पहुंच पाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें