फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को देने के बजाए जलाई जा रही थीं किताबें

Fri, 16 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
छात्रों को देने के बजाए जलाई जा रही थीं किताबें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा स्थित ब्लाक शैक्षिक संसाधन केंद्र अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। जहां क्षेत्र के विद्यालयों की देखरेख करने वाले ही देखने को नहीं मिल रहे हैं। इसी परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नए प्रकाशन की सरकारी किताबें प्रधानाध्यापिका जला रहे हैं।  
विज्ञापन

गुरुवार सुबह बीआरसी प्रांगण स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सुबह करीब 11 बजे प्रधानाध्यापिका सुषमा कापी किताबों में आग लगा रही थीं। वहीं विद्यालय के बच्चे किताबें बोरियों में भर-भरकर ला रहे थे। प्रधानाध्यापिका के विद्यालय के बच्चों को बांटने के लिए दिए जाने वाली किताबों को जलाया जा रहा था। जिसमें सत्र 2015-16 की किताबें भी शामिल थीं। उसी समय सजग नागरिकों की सूचना पर पहुंचे कुछ लोगों ने प्रधानाध्यापिका से बात की गई तो उनके हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने बताया कि विज्ञान किट रखने के लिए कमरे की आवश्यकता थी जिसके लिए कमरे में रखीं पुरानी किताबें और परीक्षा की कापियाें को जलाया गया है।

अनुपस्थित मिले एबीआरसी
शुक्रवार की सुबह 11 बजे बीआरसी केंद्र परिसर में चार एबीआरसी के स्थान पर सिर्फ वरिष्ठ एबीआरसी नेत्रपाल सिंह मौजूद थे। जानकारी करने पर पता चला कि अन्य तीन एबीआरसी दिन में खानापूर्ति कर चले जाते हैं।  बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि एबीआरसी के क्रियाकलापोें की जांच की जाएगी। तो वहीं किताबों जलाने की शिकायत खंड शिक्षाधिकारी आरएस कुरील से की तो उन्होंने कहा मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें