फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामिलिट्री की 64 कंपनी की निगेहबानी में होगा मतदान

Thu, 16 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
अमृतसर में अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण में 19 फरवरी को जिले में होने वाला चुनाव पैरामिलिट्री की 64 कंपनी, एक प्लाटून की निगेहबानी में होगा। साथ ही गैर जिले से आई करीब साढे़ तीन हजार और जिले का सभी फोर्स सुरक्षा में तैनात रहेगा। गुरुवार को फोर्स मैनपुरी पहुंच चुका है।
विज्ञापन

गुरुवार को पैरामिलिट्री और गैर जिले का पुलिस फोर्स मैनपुरी पहुंच गया है। तीसरे चरण के मतदान के लिए पैरामिलिट्री की 64 कंपनी आ चुकी हैं। इसके अलावा आगरा से 436, बागपत से 374, बहराइच 600, अमेठी 350, आजमगढ़ 475, जौनपुर 625, गौंडामऊ 425, सहारनपुर, वाराणसी, गोरखपुर, रायबरेली से 500 पुलिसकर्मी जनपद में आमद करा चुके हैं। सभी पुलिसकर्मियाें की थाना क्षेत्र स्थित विद्यालयों और अन्य स्थानों पर रुकने की व्यवस्था कराई गई है। विधानसभा चुनाव में गैर पैरामिलिट्री, गैर जिले की फोर्स के साथ ही जिले का फोर्स भी सुरक्षा में तैनात रहेगा।
विज्ञापन


जिले से विधानसभा चुनाव कराने के लिए 98 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स मांगी गई थी। मगर जिले को 64 कंपनी, एक प्लाटून उपलब्ध कराई गई हैं।
- सीपी शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें