फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही 78 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट के अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इसमें 1059 परीक्षार्थियों में से 985 ने ही परीक्षा दी। 74 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र सुदिति ग्लोबल एकेडमी में कुल पंजीकृत 520 परीक्षार्थियों में से 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें सीआरबी मेमोरियल स्कूल से पंजीकृत 159 में से 11 परीक्षार्थी, एसबीआरएल एकेडमी से पंजीकृत 160 में से तीन परीक्षार्थी, आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी से पंजीकृत 99 परीक्षार्थियों में से 19 परीक्षार्थी एवं 102 प्राइवेट पंजीकृत परीक्षार्थियों में से चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में पंजीकृत कुल 303 परीक्षार्थियों में से 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिनमें से सुदिति ग्लोबल एकेडमी से पंजीकृत 138 परीक्षार्थियों में से एक, सेंट मैरी स्कूल से पंजीकृत 94 परीक्षार्थियों में से एक और कपिल मुनि स्कूल भोगांव से पंजीकृत 71 परीक्षार्थियों में से 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वहींएसबीआरएल एकेडमी में पंजीकृत 259 परीक्षार्थियों में से 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिनमें से ब्लूमिंग बड्स स्कूल से पंजीकृत 102 परीक्षार्थियों में से नौ, जेएस मेमोरियल स्कूल से पंजीकृत 63 परीथार्थियों में से 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव से सभी 68 पंजीकृत परीक्षार्थी, डाक्टर किरन सौजिया स्कूल से पंजीकृत सभी 26 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। यहां परीक्षा निदेशक डाक्टर अनुपम गुप्ता की देखरेख में हुई। सिटी कोआर्डिनेटर डाक्टर राम मोहन ने बताया प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच सदस्यों का एक आंतरिक सचल दल नियुक्त किया गया था। साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें