फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की ताकत बढ़ाने का लिया संकल्प

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बसपा सुप्रीमो मायावती का 59वां जन्मदिन जन कल्याण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। केक  काटकर पदाधिकारियों ने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया। गरीबों को कंबल बांटे गए।
विज्ञापन

गुरुवार को हिंदपुरम कालोनी स्थित अंबेडकर पार्क में 59 किलो का केक काटा।  जोनल कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। बढ़ते अपराधों से लोग परेशान हैं। बसपा शासन में किए गए कार्य लोगों को याद आ रहे हैं। पार्टी ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति को आगे बढ़ाकर हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया था। विधानसभा चुनाव 2017 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के प्रयास शुरू करने को कहा। निर्देश दिए सरकार की उपलब्धियों को मुद्दा बनाकर कार्यकर्ता गांव-गांव भ्रमण करें।
विशिष्ट अतिथि योगेश प्रताप बघेल ने कहा कि किसी भी दल की सरकार ने देश के महापुरुषों के सम्मान के लिए कोई कार्य नहीं किया। जिलाध्यक्ष दीपक पेंटर ने कहा कि सपा की नीतियों से तंग जनता एक बार फिर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने को तैयार है। बस जरूरत है कि हम संगठित होकर पार्टी को जिताने के लिए अभी से जुट जाएं। युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और पैदल मार्च किया। गरीबों को कंबल और मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर राहुल राठौर, महाराज सिंह शाक्य, कमलेश कुमारी, सुनील कुमार, जमालुद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें