फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आयो-आयो रे वसंत ऋतुराज, खेतन में सरसों फूल गई’

Wed, 01 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
‘आयो-आयो रे बसंत ऋतुराज, खेतन में सरसों फूल गई’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्कूलों में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिक्षक और विद्यार्थियाें ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

डा. किरन सौजिया एकेडमी और आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय में वसंत पंचमी पर कार्यक्रम आयोजित किए। प्रबंध निदेशक अशोक यादव और वाइस प्रेसीडेंट डा. किरन सौजिया स्टाफ के साथ मां सरस्वती का पूजन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय को पीले फूलों से सजाया गया। प्रधानाचार्य देवकीनंदन खारिया, रश्मि दुबे, गीता चौहान, लवी श्रीवास्तव, रेखा राउत, प्रदीप यादव, अक्षय दुबे, पवन, शैलेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में वसंत पंचमी को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां सरस्वती के मंदिर में उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही कहा कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आराधना की जाती है। डा. ओमेश जादौन मौजूद थे।
शाह महमूद इस्लामिया इंटर कालेज में वसंत पंचमी पर प्रबंधक हाजी अब्दुल रहमान खां चिश्ती ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। दिनेश बाबू, फिरोज, प्रभात कुमार, रिहान, जावेद, जेवा परवीन, सगुफ्ता, सवाना आदि मौजूद रहे। बीएनएल हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डा. नीनेश यादव ने किया। प्रबंधक संजीव यादव, अनूप यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद था। सीएससी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शुभारंभ प्रबंधक एसएनएस चौहान ने किया। बच्चों ने फूलों की होली और ‘आयो-आयो रे वसंत ऋतु राज, खेतन में सरसों फूल गई’ गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य गीता चौहान, रजनीश शुक्ला, अंजु चौहान, स्वेता दुबे, रंजीश शर्मा, विवेक कुमार, प्रवीन चौहान मौजूद रहे। एसआरबी इंटर कालेज कुचेला में प्रधानाचार्य रुकेंद्र सिंह यादव ने वसंत पंचमी पर हवन कराया। गौरव कुमार, शशांक द्विवेदी, आभा दीक्षित, अनीता राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सावित्री धर्मशाला में सरस्वती का पूजन किया। अवधेश कुमार, आदर्श गुप्ता, गौरव राजपूत, विवेक दुबे मौजूद थे। लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल जूनियर हाईस्कूल में वसंत संत पंचमी पर कार्यक्रम हुए। पंडित आचार्य ललित पांडेय ने वसंत पंचमी का महत्व समझाया। सरस्वती का हवन पूजन किया गया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता, डा. सतीश गुप्ता, विजय दीक्षित, संकोच गौड़  हरीबाबू गुप्ता, अशोक गुप्ता एड., डा. राकेश गुप्ता मौजूद रहे। सेंट मेरीज स्कूल में प्रबंधक दीपक दास एवं प्रधानाचार्या मनोरमा दास ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। बीना चौहान, कमलेश गेरा, बीना गौड़, शिवानी राठौर मौजूद रहे। होली पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का हवन एवं पूजन किया गया। प्रधानाचार्या आशा माहेश्वरी, ज्ञानेश्वर सक्सेना, संजीव शर्मा, कंचन, गुंजन, निशा सक्सेना आदि मौजूद रहे।
 सीआरबी पब्लिक स्कूल में सभी शिक्षकाें और बच्चों ने पीले वस्त्र पहनकर मां सरस्वती की पूजा की। शुभारंभ प्रधानाचार्य एनके बंसल ने किया। पुष्पलता राठौर, बर्खा चौहान, अर्चना सक्सेना, शालू गंभीर, राधा दीक्षित आदि स्टाफ मौजूद रहा।
                
शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा की
 कस्बों में भी वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई।
बेवर में ज्ञानदीप मॉडल स्कूल में प्रबंधक रामप्रकाश राठौर व प्रधानाचार्य उमेश राठौर ने हवन पूजन कर मां सरस्वती की आराधना की। डा. राममनोहर लोहिया स्कूल में प्रबंधिका रेखा सिंह, प्रधानाचार्य राजेश यादव, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक जितेंद्र सिंह वैस ने पूजन किया।
रजनीश कान्वेंट स्कूल भोजपुरा में संस्थापक चतुर्भुज सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक शिवेंद्र सिंह चौहान और प्रधानाचार्य रामेंद्र सिंह चौहान, रागिनी, रजनी, राधा, संध्या मौजूद थीं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीलो रोड स्थित सनातन एकेडमी में प्रबंधक प्रशांत दुबे ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रिचा शाक्य, आरती, अंशुल चौहान, सागर, रोहित उपाध्याय, अलका, सुजाता, चांदनी, अपूर्वा, असमत आदि मौजूद थे। एससीएमडी पब्लिक इंटर कालेज कछपुरा में प्रबंधक सुनील शाक्य ने सरस्वती के चित्र के समक्ष पूजन किया।
करहल में वसंत पंचमी पर्व पर संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल और संत विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा एक से दस तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नपत्र में कुल 50 प्रश्न पूछे गए। प्रबंधक जेपी यादव ने विचार रखे। प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह यादव, सोहित यादव, अखिलेश, प्रभात कुमार, नंद किशोर, विजेंद्र, विजय, सुनील, सुखवीर विनीता, प्राची, प्रशावनी जैन आदि मौजूद रहे।
बिछवां में विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव गौशलपुर में अनुरुद्ध सिंह चौहान जनकल्याण शिक्षा समिति द्वारा एनएस चौहान मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी मनाई गई। प्रबंधक अतुल सिंह चौहान, अनुरुद्ध सिंह चौहान, प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह चौहान, देवेश यादव, ज्ञान प्रताप सिंह, दिगंबर सिंह चौहान, संत कुमार थे।
विज्ञापन

कुरावली में महाराज जी बाबा, झार खंडेश्वरनाथ, गायत्री शक्तिपीठ, बन खंडेश्वरनाथ, श्यामदेवी मंदिर आदि में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। शैक्षणिक संस्थानों में भी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें