फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सर्दी से राहत... लेकिन हार्ट अटैक के नहीं, एक की मौत; पांच मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 03 Feb 2024 03:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सर्दी से राहत मिली है लेकिन हार्ट अटैक के नहीं। यहां एक मरीज ने फिर दम तोड़ दिया। जबकि, पांच मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए हैं। 
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में मौसम में परिवर्तन के बाद भी हार्ट के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल पहुंचे हार्ट के एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। पांच अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन


शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 554 मरीज पहुंचे। इनमें से छह मरीज भर्ती कराए गए। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव सगामई निवासी 60 वर्षीय रमेशचंद्र को शनिवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि हार्ट अटैक के मरीज का मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

सौ शैया में पहुंचे 77 बच्चे

सर्दी के बीच बच्चे निमोनिया और कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को सौ शैया अस्पताल में 77 बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ ने उपचार दिया। वहीं सात बच्चों को भर्ती कराने की सलाह दी। तीन बच्चे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें