मैनपुरी। महिला एवं बाल उत्थान समिति के तत्वावधान हिंदी दिवस पर हुई प्रतियोगिता में विजयी आए बच्चों को रविवार को पुरस्कार दिए गए। यह कार्यक्रम डाक्टर आलोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष चंद्रप्रभु शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता प्राइमरी और जूनियर वर्ग दोनों में हुई थी। इसका परिणाम रविवार को घोषित हुआ। प्राइमरी सुलेख प्रतियोगिता में युवराज को प्रथम पुरस्कार, शिवम कुमार को द्वितीय और शिप्रा को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी तरह नंदकिशोर को चौथा, कृष्णा दीक्षित को पांचवां, कृष्णा को छठा, दीक्षा यादव को सातवां, अंजू को आठवां, नेहा श्रीवास्तव को नवां, रजत कुमार को 10वां स्थान मिला। जूनियर वर्ग में हरिओम को प्रथम, नारायण को द्वितीय, मुस्कान को तृतीय, जितेंद्र चौहान को चौथा, गौरव आर्य को पांचवां, भरत सिंह को छठवां, अंजू शाक्य को सातवां, प्रियांशु मिश्रा को आठवां, लक्ष्मी चौहान को नवां, सुमित को दसवां पुरस्कार मिला। इससे पूर्व समिति की सचिव सीमा शुक्ला ने कहा कि हमारी संस्था बच्चों और महिलाओं के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है। इससे बच्चों में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की ललक होती है। इस मौके पर मनीषा चौहान, चेतना पांडेय, उर्मिला पांडेय, अरविंद मिश्रा, अनिल पांडेय आदि मौजूद थे।