फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल हुए वृद्ध ने तोड़ा दम, मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था इलाज

Mon, 14 Oct 2024 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने सोमवार को दम तोड़ दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज करा रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कुछ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार करा रहे थे। सैफई में पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव सथिनी का है। गांव निवासी जयवीर सिंह आठ अक्तूबर साइकिल से शहर बाजार करने के लिए आए थे। शाम के समय खरीदारी करने के बाद वह वापस गांव लौट रहे थे। तभी मैनपुरी करहल मार्ग पर एफसीआई गोदाम के सामने किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। 

राहगीरों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया था। उनके पुत्र संदीप कुमार ने बताया कि उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। सैफई में पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें