फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पुराने हाईवे को मिलेगी रफ्तार, 18 करोड़ से होगा चौड़ीकरण

Mon, 16 Nov 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 22 कुरावली बाजार का मुख्य मार्ग। संवाद
विज्ञापन
कुरावली। पुराने नेशनल हाईवे का 18 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण कार्य कराया जाएगा। इससे वाहनों को रफ्तार मिलेगी और जाम की समस्या भी समाप्त होगी। लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी शासन के स्तर से दी गई है। टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। परियोजना को 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने 3 मई 2025 को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को प्रार्थनापत्र देकर पुराने हाईवे के चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण की मांग की थी। उन्होंने गैलानाथ पुल से महर्षि कश्यप की प्रतिमा के अंडरपास तक करीब दो किलोमीटर लंबे जीटी रोड का चौड़ीकरण कराने का अनुरोध किया था। प्रस्ताव में सड़क के दोनों ओर चार-चार मीटर चौड़ी पटरी और बीच में डिवाइडर बनाने की मांग शामिल थी।
पुराने हाईवे पर जगह-जगह अतिक्रमण के से जाम लगता है। पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान भी चलाए गए लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। अब सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण से वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के प्रयास से सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से आबादी क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



नगरवासियों ने जताई खुशी
सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर नगरवासियों ने खुशी जताई। पिंटू गुप्ता, सभासद भूरेलाल दिवाकर, रिंकू गुप्ता, सभासद वीरेंद्र शाक्य, राजेंद्र जैन, मुबारक अली और विनोद यादव आदि ने इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें