फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: होली के लिए अभी से तैयारियां पूरी करें अधिकारी

Wed, 25 Feb 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में दो मार्च को होलिका दहन, चार मार्च को रंग खेला जाएगा। होली पर हिंदू समुदाय के लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाते हैं। विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन होता है। कुछ व्यक्तियों, समूहों द्वारा होलिका जुलुस, फाग निकाले जाते हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारी अपने विभाग संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ण कराएं। उप जिला मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र की स्थिति का आंकलन पूर्व से ही कर आवश्यक व्यवस्था कराएं। किसी प्रकार की समस्या के प्रथम चिन्ह लगने पर ही उसका निराकरण करा लें। शांति समिति की बैठकें कर समीक्षा करें। थानों के त्योहार रजिस्टर का स्वयं अवलोकन करें। कोई नवीन प्रथा न अपनाई जाए। कोई विवाद चल रहा हो तो उसे हल कराया जाए।
उन्होंने बताया कि अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, अधिशासी अभियंता जल निगम अपने नगरीय क्षेत्रों की नालियों एवं सड़कों की विशेष सफाई व्यवस्था के साथ पानी की निर्बाध आपूर्ति कराएं। जहां पानी की लाइन नहीं है। वहां पानी की आपूर्ति टैंकरों द्वारा सुनिश्चित की जाए। उप जिला मजिस्ट्रेट, जिला पंचायत राज अधिकारी अपने क्षेत्रों में स्थानीय निकायों के सहयोग से नगरीय क्षेत्रों एवं प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दौरान अबाधित वि़द्युत आपूर्ति की जाए। होली से पूर्व सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खा़द्यानों का वितरण समय से कराया जाए। अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था की जाए। मुख्य विकास अधिकारी को इस व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें