फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मैनपुरी से कानपुर के लिए बढ़ेगी बसों की संख्या

Wed, 12 Aug 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और अधिक यात्री भार वाले मार्गों को देखते हुए बस सेवाओं में विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। मैनपुरी-कन्नौज-कानपुर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त बस का संचालन शुरू कराया जाएगा। अभी इस मार्ग पर डिपो की ओर से दो बसें संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से लगातार ऐसे मार्गों की समीक्षा की जा रही है, जहां यात्रियों का भार अधिक है। इन मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसें लगाने की योजना बनाई जा रही है। मैनपुरी-कन्नौज-कानपुर मार्ग भी इसी सूची में शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त बस के संचालन से यात्रियों को समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मैनपुरी डिपो की ओर से यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कानपुर मार्ग पर पहले से दो बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन यात्री भार अधिक होने के कारण एक और बस चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें