फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: यू-डायस प्लस में प्रमोट न करने पर 27 स्कूलों को भेजे नोटिस

Tue, 07 Jul 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने का कार्य निर्धारित समय तक पूरा नहीं करने वाले जिले के 27 विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऐसे विद्यालयों को मान्यता समाप्ति का नोटिस जारी किया है। 8 जुलाई तक कार्य पूरा नहीं होने पर यू-डायस कोड बंद करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से कई बार पत्र, दूरभाष और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचायोZं को यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के प्रमोशन का कार्य 30 मई 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद 27 विद्यालयों ने निर्धारित समय सीमा तक यह कार्य पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि 8 जुलाई तक कार्य पूरा नहीं करते हैं तो उनके यू-डायस कोड बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें