फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर के दौरे के बाद भी नहीं सुधरा विभाग

Tue, 02 May 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कमिश्नर के दौरे के बाद भी नहीं सुधरा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमिश्नर के दौरे के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल के कई वार्डों सहित इमरजेंसी के अंदर स्टाफ के वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इसके चलते तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं इमरजेंसी में लगा वाटरकूलर महीनों से खराब पड़ा है।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व कमिश्नर ने जिला अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिली थीं। इतना ही सीएमएस के वार्ड से लेकर अन्य वाडों में भी तीमारदार और मरीजों के स्थान पर अंदर वाहन खड़े मिले थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए वाहन स्टैंड पर खड़े करने को निर्देश दिए थे। इसके बाद भी जिला अस्पताल का स्टाफ सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। इमरजेंसी के अंदर भी वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे रेागियों को परेशानी हो रही है।

 दूसरी ओर इमरजेंसी में लगे वाटरकूलर को खराब हुए कई माह बीत गए, लेकिन उसे सही कराने की बजाए उसे इमरजेंसी के एक कोने में डाल दिया गया। इससे स्टाफ और रोगियों को पीने के पानी के लिए परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


वाहन स्टैंड पर खड़े करने के निर्देश दिए हैं। उसके लिए अब सख्ती की जाएगी। पानी के लिए वाटरकूलर लगाया था जो खराब हो गया है उसे सही करा दिया जाएगा। पहले भी कराया था।
विज्ञापन

- डा. एके उपाध्याय, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें