फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में मिली गैर प्रांत की शराब

Tue, 21 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में मिली गैर प्रांत की शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को आबकारी टीम के साथ गांव नगला पांडेय स्थित प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में छिपाकर रखी गई गैर प्रांत की शराब बरामद की है। एक सफाईकर्मी समेत तीन के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नगला पांडेय में मंगलवार शाम को थानाध्यक्ष ने आबकारी निरीक्षक योगेश कुमार और पुलिसबल के साथ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान विद्यालय के शौचालय में तलाशी के दौरान 20 पेटी हरियाणा प्रांत की शराब बरामद हुई। पुलिस ने सफाईकर्मी दीपक कुमार, रिंकू और जाखमई निवासी सतेंद्र के विरुद्ध गैर प्रांत की शराब तस्करी कर बेचे जाने की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें