फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिवादन नहीं करने पर फूंका दलित का घर

Sat, 14 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
अभिवादन नहीं करने पर फूंका दलित का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में अभिवादन न करने पर शनिवार को आरोपियों ने दलित परिवार का घर ही फूंक डाला। यही नहीं इससे पूर्व आरोपियों ने पूरे परिवार को पीटा और दहशत फैलाने के लिए जमकर फायरिंग भी की। इसके बाद सभी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है। गांव में फोर्स मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन

गांव दौलतपुर में दलित हरिओम कठेरिया अपनी पत्नी मीरा कठेरिया और भाई श्यामसुंदर के साथ शनिवार शाम चार बजे खेत पर काम कर रहा था। तभी वहां से आरोपी छोटे लला निकला। उक्त लोगों ने उसका अभिवादन नहीं किया। इस पर छोटे लाल ने वहीं पर तीनों की पिटाई की और चला आया। बताया जाता है कि शाम को उसके घर पर गांव बझेरा निवासी छोटू और सुमन्नी आए। उनको जब पता चला तो वे छोटे लला के साथ शाम साढे़ सात बजे हरिओम के यहां पहुंचे। वहां उन्होंने घर में मौजूद हरिओम, उसकी पत्नी मीरा और छोटे भाई श्याम सुंदर की पत्नी रूबी की पहले जमकर पिटाई की। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की।

इतने पर भी मन नहीं भरा तो उन्होंने दलित परिवार की झोंपड़ी ही फूंक दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उनके जाने के बाद हरिओम ने 100 नंबर पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया। घटना स्थल पर पुलिस को आधा दर्जन से अधिक खोखे मिले। पुलिस ने आरोपी छोटे लला के पिता बलराम को हिरासत में ले लिया था। वहीं गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं पुलिस पीड़ितों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें