फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अफसरों के चक्कर खत्म...एआई देगा बिजनेस काे दम

Thu, 23 Jul 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उद्योगों और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए निवेश सुविधा पोर्टल को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस कर दिया गया है। इसका मकसद नए उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने की पूरी प्रक्रिया एक ही मंच पर उपलब्ध कराना और पहले से चल रहे कारोबारों को विस्तार देने में मदद करना है। अब उद्यमी घर बैठे एक क्लिक पर अपनी पसंद के उद्योग से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि इस पोर्टल को एआई आधारित सुविधाओं से अपडेट करने का मुख्य उद्देश्य उद्योग लगाने की प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाना है। अब किसी व्यक्ति को किसी विशेष क्षेत्र में उद्योग शुरू करने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पोर्टल पर उसे संबंधित उद्योग के लिए आवश्यक अनुमतियों, पंजीकरण, आवेदन प्रक्रिया और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी। पोर्टल की शुरुआत कर दी गई है। इसे और बेहतर बनाने के लिए शुरुआती दौर में आने वाली कमियों और व्यावहारिक दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। इसके लिए उद्यमियों, व्यापारियों और आम लोगों से सुझाव भी मांगे जा रहे हैं ताकि पोर्टल को अधिक उपयोगी और सहज बनाया जा सके।

एक क्लिक, उद्योग की पूरी जानकारी
एआई आधारित इस सुविधा के जरिए उद्यमी अपनी जरूरत के हिसाब से उद्योग चुन सकते हैं और उससे जुड़ी हर जानकारी हासिल कर सकते हैं जैसे उद्योग स्थापना के लिए बुनियादी शर्तें, विभिन्न विभागों से ली जाने वाली मंजूरी, जरूरी दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं का विवरण। इससे पहली बार उद्योग लगाने वाले युवाओं और नए उद्यमियों को सबसे ज्यादा फायदा होने की संभावना है।
विज्ञापन


पुराने उद्योगों का विस्तार करने में होगा सहायक
निवेश सुविधा पोर्टल का लाभ सिर्फ नए उद्योग लगाने वालों तक सीमित नहीं है, यह पहले से चल रहे कारोबारों के विस्तार में भी बेहद सहायक होगा। अगर कोई व्यवसायी उत्पादन क्षमता बढ़ाना चाहता है, नई मशीनरी लगाना चाहता है, कोई नई इकाई शुरू करना चाहता है या अपने कारोबार को दूसरे क्षेत्रों में फैलाना चाहता है तो उसे विस्तार से जुड़ी प्रक्रियाओं और अनुमतियों की जानकारी भी इसी पोर्टल से मिल सकेगी।

उद्यमियों की राय
नए उद्योग लगाने वालों के सामने सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी होती है। जब सारी जरूरी बातें एक ही जगह उपलब्ध होंगी, तो नए उद्यमियों को बहुत सुविधा होगी। खासतौर पर युवाओं को शुरुआती दौर में सही दिशा मिलने से वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
-अजय दुबे, कारोबारी

नए उद्योग लगाने के साथ-साथ पुराने उद्योगों के विस्तार के लिए भी समय पर सही जानकारी मिलना बहुत जरूरी है। अगर पोर्टल पर उद्योग स्थापना, सरकारी योजनाओं, अनुमतियों और बाजार की संभावनाओं से जुड़ी बातें सरल भाषा में मौजूद हों तो इससे उद्यमियों को बेहतर फैसले लेने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-सतेंद्र सिंह, कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें