फाेटो 15 प्राथमिक शिक्षक संघ जागीर ब्लॉक इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारी अतिथियों के साथ। स्रोत
- फोटो : टूंडला में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तवीर व अतिथि संगठन
मैनपुरी। जागीर ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को किया गया। निर्मल यादव (फौजी) को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है। राधा रमन शाक्य को ब्लॉक मंत्री और दीपेंद्र यादव (डीपी) को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन बीआरसी जागीर पर शिक्षकों की बैठक में हुआ। जनपद में गठित तदर्थ समिति के जिला संयोजक अभय चौधरी और सहसंयोजक हरेंद्र बैस के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया हुई। पर्यवेक्षकों में रामखिलाड़ी यादव, अमित यादव जुगल किशोर, देवेंद्र सिंह, सुमित यादव और विश्वजीत शामिल थे। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल यादव ने आभार जताया। ब्लॉक मंत्री राधा रमन शाक्य ने शिक्षक हित में निष्ठा से काम करने की बात कही। बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर सुमित यादव, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र राजपूत, अभिषेक यादव, विश्वजीत सिंह, इंद्रेश सिंह, गौरव और संजीव कुमार भी उपस्थित थे।