फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन धार्मिक स्थल में लगी आग, तनाव

Sat, 29 Oct 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चूना वाली गली में एक निर्माणाधीन धार्मिक स्थल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना था कि अराजक तत्वों ने आग लगाई है। इससे तनाव फैल गया। मामला बिगड़ता देख मौके पर फोर्स पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि शार्ट सर्किट से झालरों में आग लगने से ऐसा हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के चूना वाली गली में स्थानीय लोग चंदा कर एक धार्मिक स्थल का निर्माण करा रहे हैं। इसका कार्य पूरा हो चुका है। वहां प्रतिमा भी स्थापित की जा चुकी है।
शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। जानकारी होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। त्योहार से एक दिन पूर्व हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। माहौल बढ़ता देख पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। एडीशनल एसपी शिष्यपाल सिंह और एडीएम एके श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। वहां लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना था कि आग धार्मिक स्थल पर लगी झालर में हुए शार्ट सर्किट से लगी है।

तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच में निर्माणाधीन धार्मिक स्थल में लगी आग की वजह वहां लगी झालरों में शार्ट सर्किट से होना पाया गया है। स्थिति सामान्य है किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन

-सुनील कुमार सक्सेना, एसपी मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें