फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली आज, जलेंगे खुशियाें के दीप

Sat, 29 Oct 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
diwali
विज्ञापन
दीपोत्सव को लेकर सुबह से ही लोगों में जोश दिखा। शनिवार को बाजार खुलने से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ती रही। लोगों ने पूजा के सामान से लेकर निजी और घर के अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी की। वहीं देर शाम गोधूली बेला में नरक चतुर्दशी पर घरों के प्रवेश द्वार पर आटे का चौमुखी दीपक जलाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शनिवार को बाजार अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी खुल गया। शहर के सदर बाजार, लेनगंज, बजाजा बाजार, बजरिया में सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी। हाल यह रहा कि सुबह 10 बजे से लेकर देर रात उक्त बाजारों और इनके संपर्क मार्गों पर जाम के हालात रहे। देर रात तक विभिन्न बाजारों में लोग खरीदारी करते रहे। सर्वाधिक भीड़ लेनगंज में देखी गई।
दीपावली के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित विभिन्न ब्रांडेड शोरूम के अलावा, अवध नगर, आवास विकास कालोनी, बैंक कालोनी समेत पुराने मैनपुरी में भी घरों को झालरों एवं अन्य आधुनिक सामानों के साथ ही फूलों से सजाए गए थे। लोगों का रुझान इस बार एलईडी लाइटों की ओर अधिक रहा। हालांकि यह सामान्य झालरों से महंगी थीं लेकिन देखने में सुंदर और बिजली की बचत के चलते लोगों ने इसकी खरीद में अधिक रुचि दिखाई।
विज्ञापन

उधर, मिठाइयों की दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़भाड़ रही। दीपावली और भैया दौज के मद्देनजर मिष्ठान विक्रेताओं ने दुकानें आकर्षक ढंग से सजाईं हैं। वहीं शनिवार को छोटी दीपावली पर शाम के समय घर-घर यम महाराज की पूजा की गई। इसके बाद घरों में आटे का चौमुंहा दीपक बनाकर सरसों के तेल से उसे जलाकर घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर रखा गया। साथ ही परिवारीजनों के दीर्घायु होने और घर में सुख समृद्धि की कामना की गई। रविवार को बड़ी दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें