फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से पीड़ित मासूम की मौत

Sun, 29 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बढ़ रहे खांसी, निमोनिया और हार्ट के रोगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल में पेट दर्द, निमोनिया, खांसी और बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। रविवार होने के चलते जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में 300 से अधिक रोगी पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वालों में सौ से अधिक रोगी बुखार, निमोनिया और खांसी से पीड़ित थे। वहीं निमोनिया की चपेट में आकर एक मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर निवासी श्रीचंद्र के चार वर्षीय पुत्र नेपाल सिंह को सर्दी के चलते तबियत बिगड़ गई। ज्यादा हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टराें ने निमोनिया से पीड़ित बताते हुए उपचार शुरू किया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं शनिवार को भी जिला अस्पताल में सुबह से ही रोगियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। सुबह नौ बजे से ही औषधि वितरण काउंटर पर रोगियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। अस्पताल आने वालोें में अधिकांश रोगी उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित थे। वहीं रविवार को इमरजेंसी पहुंची शीला कुमारी ने बताया कि उन्हें पिछले दो दिन से पेट में दर्द है। इधर-उधर उपचार कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं रामकुमार का कहना है कि सांस लेने में परेशानी होने पर वह दवा लेने आए हैं।

खानपान में बरतें सावधानी
इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दूषित खानपान और कपड़े सही ढंग से न पहनना बीमारियों को बढ़ा रहा है। गरम कपड़े पहनें। सिर और पैर खुले न रखें। लोग वासी भोजन, अधिक वसा युक्त पदार्थ और कटे-फटे फलों का सेवन न करें। बीमार होने पर कुशल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. जेजे राम, वरिष्ठ फिजीशियन जिला अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें