फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एनसीसी शिविर से कैडेट्स में बढ़ता है अनुशासन

Mon, 08 Dec 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 12 शिविर का निरीक्षण करते ग्रुप कमांडर। संवाद
विज्ञापन
करहल। जैन इंटर कॉलेज में एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक शिविर के छठवें दिन सोमवार को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सुरेंद्र पाल यादव ने शिविर का निरीक्षण किया। एनसीसी अधिकारियों तथा 3 यूपी बटालियन के अधिकारियों, प्रशिक्षकों से जानकारी प्राप्त करके शिविर की प्रमुख गतिविधियों, प्रशिक्षण, मेस व्यवस्था तथा कैडेट्स के रहने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सुरक्षा, साफ सफाई और सुविधाओं को लेकर निर्देश दिए। कैडेट्स को उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कमांडिंग ऑफिसर नीरज सिंह, तरुषराना, दिलशेर कुरील, दीपक जैन, प्रदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें