फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की आपत्तियों का 11 तक होगा निस्तारण

Mon, 08 Dec 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर आने वाली आपत्तियों के निस्तारण में जनपदीय टीम जुट गई है। 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होना है। इसके बाद सूची परिषद कार्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद 2026 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण किया जा रहा है। परिषद की ओर से ऑनलाइन जारी की गई सूची में 84 कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों को लेकर 79 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। अधिकतर कॉलेजों ने छात्र आवंटन पर आपत्ति दर्ज की है जबकि कुछ कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आपत्ति दी हैं। कुछ कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र कटवाने के लिए भी आपत्ति दी है।
सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी से नामित जनपदीय टीम इन आपत्तियों के निस्तारण में जुटी हुई है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होना है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आपत्तियों के निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। परिषद से निर्धारित अवधि में सभी आपत्तियों का निस्तारण कर परिषद को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें