अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के स्कूल-कालेजों में योग
शिविरों का आयोजन किया गया। सुबह लगभग एक घंटे तक चले योग कार्यक्रम में
बड़ी संख्या में युवाओं ने योग के महत्व को जाना और योग क्रियाएं कर निरोगी
काया पाने का संकल्प लिया।
चित्रगुप्त डिग्री कालेज में एनसीसी की ओर
से योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 398 कैडेट्स ने योग किया। इनमें 239
छात्र, 103 छात्राएं थीं। इस अवसर पर कर्नल वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य
राकेश रवि, डा. राजीव रंजन, हरि जीवन सिंह, राजकुमार, आशीष लामा आदि मौजूद
थे।
सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विभिन्न यौगिक क्रियाओं का आयोजन किया
गया। सुबह छात्रों, अध्यापकों एवं स्कूल कर्मचारियों ने प्रार्थना सभागार
में शिक्षक ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में योग किया। प्रबंध निदेशक
डा. राम मोहन ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रशासनिक प्रधानाचार्य
डा. कुसुम मोहन, सचिव लव मोहन, संयुक्त सचिव लवीना मोहन, एचआरडी डायरेक्टर
प्रेरणा मोहन, उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी आदि रहे।
घिटौली में
सम्राट पृथ्वीराज चौहान कालेज में आर्ट आफ लिविंग संस्था के तत्वावधान में
योग शिविर लगाया गया। आदित्य नाथ चौबे के निर्देशन में रामदुलारे आचार्य के
सानिध्य में अनुज कुमार ने योग क्रियाएं सिखाईं। प्रबंधक रविंद्र प्रताप
सिंह भदौरिया, अवनीश वर्मा प्राचार्य, सोमेंद्र लालजी रजनीश, भारती सिंह
आदि मौजूद थे।
बेवर के अमर शहीद इंटर कालेज में 67 एनसीसी कैडेट्स ने
योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। प्रशिक्षक विमल कुमार ने योग क्रियाएं
तथा प्राणायाम कराया। इस मौके पर कैप्टन यांश कुमार, हवलदार विक्रम राना,
प्रशिक्षा प्रभारी कृष्णकांत पांडेय आदि थे।
जैन इंटर कालेज करहल के
प्रांगण मे एनसीसी कैडेट्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डाक्टर केशव सिंह
यादव ने योगाभ्यास कराया। विद्यालय के प्रबंधक धरणीधर जैन, उप प्रबंधक पंकज
भारतीय, प्रमोद तिवारी, डाक्टर शिव कुमार यादव, पवन यादव ने कैडेट्स को
प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रधानाचार्य यदुवीर नरायन दुबे, राजीव जैन, मनीष
जैन, गगन जैन, सुशील जैन, सरोज यादव, रजनीश यादव आदि मौजूद थे।
मोहल्ला
बाग वृंदावन स्थित जयवंती देवी यादव कन्या जूनियर हाईस्कूल में प्रात: 5
बजे से 7 बजे तक योग कराया गया। स्वामी रामदेव कुर्रा ने कार्यक्रम का
शुभारंभ किया। संचालन डाक्टर केशव सिंह यादव ने किया। पूर्व प्रधानाचार्य
राधारमण सक्सेना, राधेश्याम यादव, बीके जैन, प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश
यादव, मास्टर भारत सिंह आदि मौजूद थे।
भोगांव में प्रात: छह बजे मेजर
डा. वीके सिंह के नेतृत्व में नेशनल महाविद्यालय एवं कपिल मुनि पीजी कालेज
करपिया में योग दिवस मनाया गया। 200 एनसीसी कैडेट्स के साथ नगरवासियों ने
प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक अवधेश कुमार एवं भूमिजा चौहान ने प्रशिक्षण दिया।
कैप्टन एसके सिंह, शैलेंद्र सिंह, सूबेदार सुभाष चंद्र आदि थे।
कुरावली
में सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित योग शिविर में दर्जनों की संख्या में
लोगों ने योगाभ्यास किया। योग शिक्षक अनिल कुमार शाक्य ने योग क्रियाओं का
अभ्यास कराया। नगर संघ चालक सुरेश गुप्ता बर्तन वाले, डा. ब्रह्मानंद
गुप्ता, कमलेश पालीवाल, महावीर गुप्ता, भगवतदास शाक्य, ग्रीश गुप्ता,
प्रधानाचार्य अवनीश शर्मा, सभासद वीरेंद्र शाक्य आदि मौजूद थे।