फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नगला प्राणनाथ क्रिकेट टीम ने नगला केहरी को किया पराजित

Mon, 16 Mar 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 35 विजेता टीम के कप्तान को विजेता ट्राफी प्रदान करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
घिरोर। पीएम प्रणाम किसान सभा क्रफको की ओर से अंगीकृत ग्राम के अंतर्गत ग्रामीण खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगला प्राणनाथ की टीम ने नगला केहरी को पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

नगला केहरी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 99 रन का लक्ष्य रखा। टीम की तरफ से शालू ने 13, सुमित ने 22, सार्थक 26, रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्राणनाथ नगला की टीम ने 9 ओवर में 104 रन बनाकर जीत हासिल की। नगला प्राणनाथ क्रिकेट टीम में शिवा ने 41 रन, चमन ने 27, अर्जुन ने 19 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच शिवा को दिया गया। कृभको की ओर से विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और पुरस्कार प्रदान किया गया।
पूर्व में प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता अनुजेश प्रताप यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर पवन गंगवार, अभिषेक यादव, शिव मंगल यादव, देशराज शाक्य, सुरजीत कुमार, सुमित कुमार, संजय शर्मा, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें