फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जिले में 2.40 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन

Mon, 16 Mar 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल से शुरू होने जा रहा है। जिले में 2.40 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी परीक्षकों को समय से मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कुछ परीक्षकों ने आवंटित मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए हैं। यहां 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य होना है। उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 72 हजार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 86 हजार, जैन इंटर कॉलेज करहल पर एक लाख और नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर करीब 82 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज पर 33 प्रधान परीक्षक और 293 परीक्षकों की तैनाती की गई है जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 51 प्रधान परीक्षक और 489 परीक्षकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही जैन इंटर कॉलेज करहल पर 44 प्रधान परीक्षक और 400 परीक्षकों की तैनाती की गई है। नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर 34 प्रधान परीक्षक और 276 परीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें