फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: भूमि विवाद पर साथियों संग मुतवल्ली ने भाजपा नेता के घर किया हमला, गाली-गलौज कर वृद्ध पिता को पीटा

Sun, 29 Jan 2023 08:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर मुतवल्ली ने भाजपा नेता के घर में घुसकर हमला कर दिया। विरोध करने पर उसके वृद्ध पिता को पीटा। इसके बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कब्रिस्तान के मुतवल्ली ने भाजपा नेता के घर में घुसकर हमला कर दिया। साथियों के साथ घर में घुसा और हमला करके नेता के वृद्ध पिता की पिटाई की। भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला करहल थाना क्षेत्र के देवी रोड का है। यहां के निवासी भाजपा के जिला मंत्री मनोज कश्यप ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि मनिहारन मोहल्ला निवासी कब्रिस्तान का मुतवल्ली शनिवार की शाम अपने तीन साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। गाली-गलौज करने लगे। घर में मौजूद 74 वर्षीय पिता ने मना तो उन पर हमला करके पिटाई की। घटना के दौरान वहां दो होमगार्ड भी तैनात थे। 

बेखौफ आरोपियों ने उनकी मौजूदगी में घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों के मुताबिक कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मामले में भाजपा नेता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें