मुंशी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
कुरावली थाने के एक मुंशी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो गया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कुरावली के गांव मिढ़ावली कलां निवासी कुलदीप का पासपोर्ट बनना है। इसका वेरिफिकेशन कुरावली थाने से होना है। कुलदीप का कहना है कि थाने का मुंशी मोहन प्रसाद शर्मा उससे एक हजार रुपये की मांग कर रहा था। काफी कहने के बाद भी वह पैसे लिए बिना वेरिफिकेशन रिपोर्ट लगाने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर कुलदीप ने मुंशी को पैसे देते हुए वीडियो क्लिप बना ली। यही नहीं उसे वाट्सअप आदि पर वायरल भी कर दिया। साथ ही इसकी शिकायत एसपी राजेश एस से भी की। रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं इस संबंध में एसपी राजेश एस का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि युवक के आरोप सही निकलते हैं तो मुंशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।