फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलपुर में फैला आई फ्लू

Thu, 23 Jun 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
आई फ्लू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के ग्राम मुगलपुर में आई फ्लू का प्रकोप है। गांव में 40 बच्चों सहित दर्जनों ग्रामीण इसकी चपेट में हैं। गुरुवार को पीएचसी पर जानकारी देने के बाद भी टीम गांव नहीं पहुंची, इससे ग्रामीणों में रोष है। 
विज्ञापन


गांव मुगलपुर में 40 बच्चों सहित दर्जनों ग्रामीण इस संक्रामक रोग आई फ्लू से ग्रसित हो गए हैं। युवांक (11 माह)  ईशा (5) शिवांगी (5), अनमोल (3), प्रियांशी (2), अंश (2), सूरज (2), शरद (5), गोलू (3), काजल (5), खुशी (2) को आई फ्लू के कारण ज्यादा परेशानी हो रही है। धीरे धीरे यह संक्रामक रोग पूरे गांव में पैर पसारने लगा है। ग्रामीण विपिन कुमार का कहना है कि कोई भी चिकित्सक अभी तक नहीं आया है। देवेंद्र का कहना है कि पूरा गांव इस बीमारी की वजह से परेशान है। पीएचसी बरनाहल पर सूचना देने के बाद भी टीम गांव नहीं पहुंची है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। पीएचसी के डा. राहुल उपाध्याय का कहना है कि उनको आई फ्लू के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। 

ग्रामीण रामभरोसे, संदीप कुमार, जयदयाल, रविंद्र देव, प्रमोद कुमार, राममहेश, मनोज कुमार, अशोक कुमार, भूरेलाल, राजकुमार आदि ने डीएम और सीएमओ से गांव में टीम भेजकर रोग से ग्रसित बच्चों सहित ग्रामीणों को उपचार दिलाने की मांग की है। सीएमओ डा. केके शर्मा का कहना है कि उनको इस तरह की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को गांव में टीम भेजकर उपचार कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें