फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2051 कर्मचारियों ने किया मतदान

Sat, 11 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
2051 कर्मचारियों ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में लगे 2051 कर्मचारियों ने सुदिति ग्लोबल एकेडमी में प्रशिक्षण के दौरान मतदान किया है।
विज्ञापन


जिले की चार विधानसभा सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होना है। मतदान कराने के लिए सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी कर्मचारियाें ने मतदान किया है। सभी मतों को एकत्रित करके स्ट्रांग रूम में रखा गया है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ विजय कुमार गुप्ता की देखरेख में प्रशिक्षण के दूसरे दिन तक मैनपुरी विधानसभा में 661, भोगांव में 560, किशनी में 394 तथा करहल विधानसभा में 436 कर्मचारियों ने मतदान किया है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएस यादव ने बताया प्रशिक्षण के तीसरे दिन भी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए सरकारी कर्मचारी मतदान करेंगे। इन मतों की गणना 11 मार्च को होनेे वाली मतगणना के दौरान की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें