फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'महिलाओं पर बढ़ रहे हैं अपराध, सरकार हर मुद्दे पर फेल', मैनपुरी में सांसद डिंपल यादव ने साधा निशाना

Mon, 13 Oct 2025 11:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पश्चिम बंगाल में हुई दुष्कर्म की घटना के सवाल पर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हो रहें, ये दुखद बात है। सरकार इसके लिए कड़े कानून बनाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचीं सांसद डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद डिंपल यादव सोमवार की शाम शहर के कचहरी रोड स्थित पूर्व विधायक राजकुमार यादव के आवास पर पहुंचीं। यहां पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता कर केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार अपराध हीं रोक पा रही हैं।

विज्ञापन


सपा के पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। चोट लगने के कारण उनके पैर के घुटने का आपरेशन हुआ है। सोमवार की शाम सांसद डिंपल यादव उनके आवास पर पहुंचीं। यहां उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। यहां पत्रकार वार्ता की। पश्चिम बंगाल में हुई दुष्कर्म की घटना के सवाल पर सांसद ने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हो रहें, ये दुखद बात है। सरकार इसके लिए कड़े कानून बनाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

विज्ञापन

बिहार चुनाव को लेकर सांसद ने कहा चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों में खींचातानी होती है। मैनपुरी पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्जन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसपी से वार्ता की जाएगी। आपरेशन सिंदूर के बाद चीन के रवैये की जानकारी के बाद भी सरकार ने एक बार भी संसद के अंदर चीन का नाम नहीं लिया और कोई बात स्वीकार नहीं की। उल्टा हमारे प्रधानमंत्री द्वारा चीन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करना सेना का मनोबल गिराने जैसा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता से जुड़े मुद्दे पर फेल साबित हो रही है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, महिला सभा की अध्यक्ष ज्योति मैसी, रामनरायण बाथम, वंदना यादव, सुखवीर सिंह यादव, मनीष यादव, ऋषिराज यादव, नदीम इलाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें