मैनपुरी नरसंहार: पीड़ित परिवार से मिलीं सांसद डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने घायल डॉली के बारे में जानकारी लेकर उसके उपचार में हर संभव मदद की बात कही। इसके बाद शिववीर के अनाथ हो चुके दोनों बच्चों को भी दुलारा। इसके बाद सांसद डिंपल यादव ने हविलिया चांदा पहुंचकर सुभाष के दामाद सौरभ को भी श्रद्धांजलि दी। यहां सौरभ की पत्नी प्रियंका को भी संबल दिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक संध्या कठेरिया, पूर्व मंत्री तोताराम यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः- Agra: रक्षामंत्री की रैली में उतरवाए गए कपड़े, BJYM कार्यकर्ताओं ने लोगों को गेट पर रोका, नंगे बदन दिया प्रवेश
कुरावली और नगला अतिराम में भी पहुंचीं सांसद
पीड़ित परिजन को बंधाया ढांढस
इससे पूर्व करहल के गांव नगला अतिराम में 19 जून को हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से भी सांसद ने मुलाकात की। गांव निवासी एक ही परिवार के कायम सिंह, रामेश्वर दयाल और ममता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने मृतकों के परिजन से उनका हाल जाना। साथ ही सुरक्षा दिलाने के लिए आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद का भी आश्वासन दिया। इस दौरान एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, जिला महासचिव रामनरायन बाथम आदि मौजूद रहे।