दिया न भूलने वाला दर्द
थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में सुभाष चंद्र यादव के बड़े बेटे शिववीर ने उन्हें कभी नहीं भूलने वाला दर्द दिया है। शनिवार की सुबह उनके घर में मौत का मंजर जिसने भी देखा, वो सहम गया। शनिवार की शाम शवों के अंतिम संस्कार किए गए। उधर घर से महिलाओं के रोने की आवाजें सुनाईं दीं। रात में रोने की आवाजें रविवार की सुबह भी घर में सुनाईं दीं। वहीं घटना के बाद लाचार हो चुके वृद्ध सुभाष चंद्र एक चबूतरे पर चारपाई पर बैठे आने-जाने वालों को उम्मीद भरी नजरों से निहारते दिखे। जैसे ही कोई घटना का जिक्र करता तो उनकी आंखों में शनिवार की सुबह का मंजर तैर जाता। रुंधे गले से अपने तीनों बेटों, बहू, दामाद को खोने का दर्द बयां करते हुए अचानक रोने लगते।
ये भी पढ़ें - पांच हत्या फिर खुदकुशी: बहते रहे आंसू... अपनों को तलाशती रहीं नजरें, बर्बरता को याद कर सहम जाते हैं परिजन
मां की याद कर रोता है मासूम किट्टू
जांच के लिए भेजा स्प्रे और गोलियां
नेता भी पहुंचे गांव
रविवार को गोकुलपुर निवासी सुभाष यादव के घर में लोगों का आना जाना रहा। वहीं कई नेता भी पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दी। गांव पहुंचने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद शाक्य, जोन कॉर्डिनेटर सुनील वर्मा, बसपा नेता गौरव नंद आदि शामिल थे।