महाराणा प्रताप के जयंती पर रविवार को अमन इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में हुआ। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद हरिवंश सिंह को महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। साथ ही एक मांग पत्र केंद्र सरकार के नाम भेजा गया।
कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के लोगों ने मुख्य अतिथि से जिले में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाए जाने की मांग की। इस पर लोकसभा सदस्य हरिवंश सिंह ने मूर्ति लगाए जाने के लिए मदद करने का आश्वासन दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर ने कहा कि मूर्ति लगवाने के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से चर्चा कर आग्रह करेगा कि अगले वर्ष तक महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना कराई जा सके। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष को महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक चौहान, महाराणा प्रताप फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू कुशवाह ने दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में दहेज प्रथा को बंद करने और बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके साथ ही पांच दर्जन से अधिक प्रधानों को चित्र व शॉल भेंट किए गए। इस दौरान महासभा की ओर से एक ज्ञापन सांसद को दिया गया।
इसमें समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की जीवनी एवं उनके घोड़े पर आधारित कविता पाठ्यपुस्तकों में फिर से शामिल करने, केंद्र सरकार द्वारा महाराणा प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, देश के सर्वोच्च पुरस्कार के रूप में प्रताप शौर्य चक्र शुरू करने, दिल्ली में महाराणा प्रताप का विशाल स्मारक बनाने, संसद भवन में लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति पर नौ मई को माल्यार्पण करने की मांग की गई। कार्यक्रम में सुमन चौहान, मदन सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह, बीएस राठौर, शिवदत्त भदौरिया, सुमित चौहान, मुनेश चौहान, भरत मुकेश सिंह, रामभान तौमर, संजय चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। संचालन राजपाल सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक शैलू चौहान, भानू चौहान, कुल्दीप चौहान, केके चौहान, अशोक सिंह, गुंजन राठौर, सतेंद्र चौहान, सचिन चौहान, नितिन चौहान, लालू जादौन, दिनेश सिंह चौहान, अभिमन्यु चौहान, आदेश चौहान आदि मौजूद थे।